Breaking News

सूरजपुर@भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा के लिए सूरजपुर हाई स्कूल मैदान तैयार

Share


सूरजपुर,04 मई 2024 (घटती-घटना)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की सभा के लिए सूरजपुर हाई स्कूल अग्रसेन मैदान पूरी तरह तैयार है। विदित हो कि कल 05 मई को जेपी नड्डा जी सूरजपुर में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के समर्थन में जन सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले दिनों अंबिकापुर आगमन के बाद सरगुजा संसदीय क्षेत्र में ये दूसरी सबसे बड़ी जन सभा है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लगातार दौरे से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply