Breaking News

नई दिल्ली @तिहाड़ जेल में कैदी की चाकू गोदकर हत्या

Share


नई दिल्ली ,03 मई 2024 (ए)।
दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जेल नंबर तीन में कैदियों के बीच लड़ाई हुई और एक सजायाफ्ता कैदी की कुछ कैदियों ने मिलकर हत्या कर दी. मृतक कैदी जेल में सेवादार का काम करता था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आई है। तिहाड़ जेल नंबर तीन में एक कैदी की हत्या कर दी गई है। तिहाड़ जेल में यह घटना उस समय हुई, जब शुक्रवार दोपहर कैदियों के दो गुट किसी बात पर आपस में भिड़ गए।
तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित कई नामी हस्तियां भी बंद हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर तीन में शुक्रवार को दीपक नाम के कैदी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक अन्य कैदी ने विवाद होने पर हाथ से बनाए हथियार से दीपक पर हमला किया। हत्या के एक मामले में दीपक जेल में बंद था, जबकि हमला करने वाला कैदी हत्या के प्रयास में जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक, खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply