Breaking News

नई दिल्ली@कांग्रेस को बड़ा झटका,

Share


नई दिल्ली,01 मई 2024 (ए)।
चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. एक्स ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है. एक्स ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है. असल में इसी ङ्ग हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो पोस्ट किया गया था. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. इसी के बाद एक्स की ओर से ये एक्शन लिया गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो का मामला और गरमा गया है. बड़े पैमाने पर जांच शुरू की गई है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच का दायरा कई राज्यों तक फैल गया है. एडिटेड वीडियो की जांच के लिए झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, नागालैंड के लिए दिल्ली पुलिस की अलग- अलग टीमें भेजी गई हैं. फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को भी तलब किया है.


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply