वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए इलाज से जुड़ी याचिका खारिज
नई दिल्ली,22 अप्रैल 2024 (ए)। दिल्ली की शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सोमवार को कोर्ट से फिर एक बार झटका लगा। दरअसल दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें अरविंद केजरीवाल ने जेल अधिकारियों को यह निर्देश देने के लिए कहा था कि वह सीएम को वक्त पर इंसुलिन देने का ख्याल रखें। साथ याचिका में उनकी शुगर के उतार-चढ़ाव से जुड़ी जानकारी और रखरखाव के लिए हर दिन 15 मिनट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच और देखभाल की अनुमति मांगी गई थी
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur