चुनाव में गड़बड़ी फैलाना चाहते थे आतंकी
जम्मू-कश्मीर,21 अप्रैल 2024 (ए)। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षाबलों ने रविवार, 21 अप्रैल को पुंछ में सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में कमरुद्दीन नाम के एक ओवर ग्राउंड वर्कर के घर से विदेशी पिस्तौल, ग्रेनेड और हथगोले बरामद किए गए हैं। कमरुद्दीन एक स्कूल में हेड मास्टर है। सुराक्षाबलों का दावा है कि हथियारों की जमाखोरी लोकसभा चुनाव में गबड़बड़ी फैलाने की साजिश के तहत की गई थी। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को लोकसभा चुनाव में आतंकी वारदात किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद 6 सेक्टर के 39 आरआर रोमियो फोर्स ने जम्मू कश्मीर पुलिस और एसओजी पुंछ के साथ मिलकर हरि बुढ़ा में एक संयुक्त अभियान चलाया। कमरुद्दीन नाम के एक रजिस्टर्ड ओवर-ग्राउंड वर्कर के घर पर छापा मारा गया। एक साथ कई सुरक्षाबलों के जवानों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाबलों ने स्कूल हेडमास्टर कमरुद्दीन के घर की तलाशी तो हथियारों को देखकर सभी चौंक गए। कमरुद्दीन को एक विदेशी निर्मित पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है। उसके घर में हथगोले छिपाकर रखे गए थे। सुरक्षाबलों ने कमरुद्दीन के यहां से एक पाकिस्तानी पिस्तौल, दो चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है। बरामद की गई खेप का इस्तेमाल पुंछ क्षेत्र में आगामी चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए किए जाने का संदेह है। तलाशी अभी भी जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur