Breaking News

प्रतापपुर@चिलचिलाती गर्मी में गुड के साथ पानी पिला कर यात्रियों को पहुँचाया गया राहत

Share

  • संवाददाता –
    प्रतापपुर,20 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।
    प्रतापपुर बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में शा. उ. मा. वि. करसी विकासखण्ड प्रतापपुर के स्काउट/गाइड, रोवरो एवं रोवर लीडर विनय कुमार तिवारी , स्काऊट मास्टर सुनिल लकडा, विकास खण्ड सचिव स्काउट/गाइड प्रेम सिंधु मिश्रा के द्वारा चिलचिलाती गर्मी में गुड के साथ पानी पिला कर यात्रियो को राहत पहुँचाया गया।व्यावसायी नवीन सिंघल जी के द्वारा गुड की व्यवस्था कर पुनित का कार्य किया गया। इस तरह से प्रत्येक दिन विकास खण्ड प्रतापपुर के स्काउट/गाइड जो विभिन्न विद्मालयों से आकर सेवा दे रहे हैं। हर दिन अलग -अलग विद्मालयों के स्काउट/गाइड एवं प्रभारी की उपस्थिति में यह सेवा कार्य विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मुन्नू सिंह ध्रुव जी के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है। तथा यात्री बस स्टैंड में प्रत्येक दिन रोजाना हजारों लोग प्याऊ सहित गुड का सेवन कर रहे हैं।

Share

Check Also

सक्ती@पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड,सराफा व्यापारी भी गिरफ्तार

Share सक्ती10 जून 2026। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड …

Leave a Reply