केजरीवाल जानबूझकर आम-मिठाई खा रहे,ताकि ब्लड शुगर बढ़े और जमानत मिले,आतिशी बोलीं-वे रोज 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं…
नई दिल्ली,18 अप्रैल 2024 (ए)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार 18 अप्रैल को बड़ा आरोप लगाया। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि वह तिहाड़ जेल में जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए। ईडी ने कहा कि केजरीवाल को टाइप-2 डायबिटीज है, लेकिन वह जेल में आलू पूड़ी, आम और मीठा खा रहे हैं। केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में 18 दिन से बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें घर का खाना खाने की अनुमति दी है।वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल रोज 54 यूनिट इंसुलिन लेते है। उन्हें सीवियर डायबिटीज है। ईडी केजरीवाल का घर का खाना बंद करना चाहती है।
अब समझें ये बात
कैसे सामने आई
दरअसल, केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ट्रायल कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर केजरीवाल के डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
के जरिए मेडिकल कंसल्टेशन लेने की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि केजरीवाल टाइप-2 डायबिटीज के मरीज हैं और उनका ब्लड शुगर लेवल ऊपर-नीचे होता रहता है।
इसके जवाब में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि केजरीवाल तिहाड़ जेल में जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए। केजरीवाल के घर से ऐसा ही खाना आ रहा है, जिसमें शुगर और कॉर्ब्स की मात्रा ज्यादा रहती है।
ईडी सरासर झूठ बोल रही हैःआतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा- अरविंद केजरीवाल रोज 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। इतनी मात्रा में इंसुलिन वही व्यक्ति लेता है, जिसे सीवियर डायबिटीज होती है। डायबिटिक पेशेंट क्या खाएगा, क्या एक्सरसाइज करेगा, ये तय रहता है। इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें घर के खाने की परमिशन दी। भाजपा का अनुषांगिक संगठन ईडी केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगाड़ना और उनका घर का खाना रोकना चाहता है। ये कहना कि केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं, मिठाई खा रहे हैं, सरासर झूठ है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ओपन लेटर लिखा है। उन्होंने कहा है कि आपके मंत्रियों की अपनी गलती के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराने की आदत हो गई है।
उपराज्यपाल सक्सेना का ये लेटर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को सस्पेंड करने की मांग पर सामने आया। दरअसल, सोमवार (15 अप्रैल) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके सार्वजनिक नल से पानी भरने के विवाद में नाबालिग लड़की ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur