संजय सिंह ने अरविंद का संदेश पढ़ा…
कहा…पीएम मोदी के मन में बदले की भावना
नईदिल्ली,16 अप्रैल 2024 (ए)। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने मंगलवार (16 अप्रैल) को कहा, सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ से जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है। संदेश भेजा है कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।
संजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। पीएम मोदी नफरत में इतने आगे बढ़ चुके हैं कि केजरीवाल की उनकी पत्नी और परिवार वालों से मुलाकात के बीच में शीशे की दीवार खड़ी करवाते हैं।
उन्होंने कहा कि जेड प्लस सिक्योरिटी वाले पंजाब के सीएम को दिल्ली के तीन बार के सीएम से कांच (ग्लास सेक्शन) के जरिए मिलना पड़ता है। बीजेपी की इस हरकत ने जाहिर कर दिया है कि उनके मन में केजरीवाल के लिए नफरत और बदले की भावना भर चुकी है।
भाजपा केजरीवाल को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उनके साथ जेल में जो व्यवहार किया जा रहा है, उससे केजरीवाल और मजबूत होंगे।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार होने का आरोप लगाया है।जेल के नियम 602 और 605 के मुताबिक, फेस-टु-फेस मीटिंग कराई जा सकती है। खूंखार अपराधियों की भी परिवारवालों से बैरक में मुलाकात होती है, लेकिन सुनीता को जेल प्रशासन ने कांच की खिड़की के जरिए मिलने की इजाजत दी है। प्रशासन भाजपा के दबाव में है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur