Breaking News

बीजापुर@आईईडी बम की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Share


बीजापुर,12 अप्रैल 2024 (ए)।
माओवादियों की लगाई प्लांट प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई. घटना मिरतुर थाना क्षेत्र की है. एसपी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मुन्ना भारती डुमरीपालनार से गंगालूर जा रहा था. इस दौरान डुमरीपालनार के नजदीक माओवादियों के लगाई प्लांट प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मुन्ना भारती बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव का रहने वाला था।


Share

Check Also

कोंड़ागांव@छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव में 30 किलो विस्फोटक-पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

Share कोंड़ागांव,06 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में रविवार को नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर …

Leave a Reply