Breaking News

दंतेवाड़ा,@एके 47 राइफल से जवानको लगी गोली,हालत नाजुक

Share

दंतेवाड़ा,10 अप्रैल 2024 (ए)। दंतेवाड़ा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। एक जवान के सीने में गोली लगी है। हालांकि ये गोली कैसे और किस परिस्थिति में लगी है,इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, जानकारी ये मिली है कि जवान को अपने ही एके 47 से गोली लगी है। जवान का नाम विजय नाग है, जो अरनपुर थाने में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक खुद की रायफल से चली गोली में ही विजय नाग घायल हुआ है।
जवान विजय नाग को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एके 47 चली गोली विजय नाग के सीने में लगी है। जवान विजय नाग अरनपुर जगरगुंडा सड़क में हुए ब्लास्ट के बाद टुकड़ी के साथ पहुंचा था। मौके से लौटने के दौरान विजय नाग के एके 47 से गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।


Share

Check Also

कोंड़ागांव@छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव में 30 किलो विस्फोटक-पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

Share कोंड़ागांव,06 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में रविवार को नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर …

Leave a Reply