Breaking News

रायपुर@पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग

Share


रायपुर,09 अप्रैल 2024 (ए)।
नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में लगे पुलिस जवान के अंधाधुंध गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है, हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात 14वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 12 राउंड फायर किए। गोली चलाए जाने का कारणों का अब तक पता नहीं चला है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है। किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply