कर्मचारियों के उड़े होश
पुणे,09 अप्रैल 2024 (ए)। महाराष्ट्र में पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर की एक नामी कंपनी की कैंटीन में बिकने वाले समोसों में पत्थर, तंबाकू और कंडोम निकलने का मामला प्रकाश में आया है। 27 मार्च को सामने आई इस घटना में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट किया है। शहर के पिंपरी चिंचवाड स्थित एक प्रमुख ऑटो कंपनी को यह समोसे सप्लाई किए जाते थे। घटना के खुलासे के बाद हंड़कंप की स्थिति है। जांच में सामने आया है कि समोसे में कंडोम और तंबाकू और पत्थर भरने का खेल कारोबार की दुश्मनी में हुआ।
पुलिस ने बताया कि ऑटोमोबाइल फर्म की कैंटीन में खाने-पीने के सामान की सप्लाई करने की जिम्मेदारी कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की थी। कैटलिस्ट सर्विस ने फर्म में समोसा सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मनोहर एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी को दिया था। ऑटो फर्म के कुछ कर्मचारियों ने समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर मिलने की शिकायत की थी।चिखली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि मनोहर एंटरप्राइजेज के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि फिरोज शेख और विक्की शेख नाम के दो कर्मचारियों ने समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरे थे। स्क्रस् एंटरप्राइजेज के पार्टनर की पहचान रहीम शेख, अजहर शेख और मजहर शेख के रूप में हुई है। ये तीनों मनोहर एंटरप्राइजेज की छवि धूमिल करना चाहते थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur