नई दिल्ली,07 अप्रैल 2024 (ए)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की दिल्ली से चोरी हुई कार को वाराणसी से बरामद कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, चोरी के आरोप में दो लोगों के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी। एसयूवी का ड्राइवर सर्विस कराने के बाद गोविंदपुरी स्थित अपने आवास पर दोपहर का भोजन करने गया था, तभी कार चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एसयूवी को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था और उस पर हिमाचल प्रदेश का नंबर था। उन्होंने कहा, हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑन डिमांड एसयूवी चुराई थी और इसे नागालैंड ले जाने की योजना बना रहे थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur