प्रतापपुर, 06 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय प्रतापपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 6 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मंडल कार्यालय प्रतापपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र के समक्ष रूप प्रचलित किया गया कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी अजीत शरण सिंह शिवचरण बापू के द्वारा पार्टी के गठन तत्कालीन परिस्थितियों एवं पार्टी के संस्थापक सदस्यों के द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यों एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के उपरांत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में जाकर इलाज के लिए भर्ती मरीजों को फल वितरित किया इस दौरान मंडल महामंत्री अवधेश पाण्डेय विनोद श्रेष्ठ पार्षद नगरपंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश तायल, अरविंद जैसवाल ,अंकुर जयसवाल, आनंद शुक्ला अजय जयसवाल विजेंद्र कश्यप आकाश मिाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur