टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने पहुंचे थे अफसर
कोलकाता,06अप्रैल 2024 (ए)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में शनिवार सुबह 2022 विस्फोट मामले में टीएमसी नेता मनबेंद्र जाना को गिरफ्तार करने पहुंची राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने एनआईए के वाहनों पर पथराव किया और तोड़फोड़ की। इस हमले में 2 अफसरों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार , 2022 में हुए एक विस्फोट मामले की एनआईए कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही है। पिछले महीने एनआईए ने पूछताछ के लिए 8 टीएमसी नेताओं को बुलाया था। सभी को 28 मार्च को न्यू टाउन स्थित एनआईए कार्यालय में तलब किया गया था। एनआईए टीम उसी सिलसिले में टीएमसी लीडर मनबेंद्र जाना और एक अन्य को गिरफ्तार करने भूपतिनगर पहुंची थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एनआईए के अधिकार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहुंचे थे। पुलिस सुरक्षा भी नहीं ली थी। अगर लिखित शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur