Breaking News

सिवनी@सीएम की ड्यूटी में तैनाती के लिए जा रहे पुलिस मुलाजिमों की बस पलटी

Share


सिवनी,06अप्रैल 2024 (ए)।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के लोपा गांव के पास 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को ले जा रही बस एक कार से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। बस मंडला जिले में सीएम ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक 35 वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर बस जा रही थी। इस दौरान एक कार से टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों का अन्य दल मौके पर पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों ने भी बस पलटने के बाद जवानों को बाहर निकालने में मदद शुरू कर दिये। इस हादसे में 21 जवानों के घायल होने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply