Breaking News

कोलकाता@संदेशखाली की घटना शर्मनाक

Share


कोलकाता,04 अप्रैल 2024 (ए)।
संदेशखाली मामले में वीरवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बंगाल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, ‘अगर इस मामले में एक प्रतिशत भी सच्चाई है तो यह शर्मनाक है। पूरा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी इसके लिए नैतिक तौर पर 100 प्रतिशत जिम्मेदार है। यह लोगों की सुरक्षा का मामला है।’ कोर्ट ने कहा कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही कहा कि संदेशखाली मामले में जिला प्रशासन और पश्चिम बंगाल सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
ये है मामलाः पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और बीजेपी ने टीएमसी सरकार को इस मामले के लिए घेरा। टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार है और यह मामला कोर्ट में है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply