Breaking News

नई दिल्ली@दूसरे चरण के नामांकन का समय हुआ समाप्त

Share


नई दिल्ली,04 अप्रैल 2024 (ए)।
आगामी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। बता दें नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 28 मार्च 2024 (गुरुवार) से शुरू की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी की थी जिसमें उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरने का एक सप्ताह का समय दिया गया था।


दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा बाहरी मणिपुर की एक सीट शामिल है।


वहीं, इससे पहले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 08, मध्य प्रदेश की 06, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की 2-2 सीटों तथा छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप तथा पुदुचेरी की एक-एक सीट शामिल है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply