मंत्रालयों से डेटा लीक वाले ब्रांडों से बचने को कहा
नई दिल्ली, 02 अप्रैल 2024 (ए)। इंडिया सरकार ने सीसीटीवी (क्लोज्ड-सर्किट टेलीविजन) कैमरों के माध्यम से सूचना लीक के खतरे पर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को उन ब्रांडों से उपकरण खरीदने से बचने की सलाह दी गई है, जिनका सुरक्षा उल्लंघनों और डेटा लीक का इतिहास है।इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मार्च में इंटरनल एडवाइजरी जारी की थी। इसमें सरकारी मंत्रालयों और विभागों को सीसीटीवी कैमरों एवं आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरणों की समग्र सुरक्षा और अखंडता की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक खरीद के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी थी।
सरकार ने यह कदम निगरानी कैमरों में सुरक्षा खामियों के कारण विभिन्न साइबर सुरक्षा घटनाओं को देखने के बाद उठाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur