Breaking News

रामानुजगंज,@एनएसयुआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव

Share


प्रतीक सिंह को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी
रामानुजगंज,31 मार्च 2024 (घटती-घटना)। एनएसयुआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया। लोकसभा चुनाव के पहले एनएसयूआई द्वारा देश भर में 8 महासचिव तथा 21 सचिवों को नियुक्ति की गई वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग से छात्र नेता प्रतीक सिंह को स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा गुरुवार को यह आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के द्वारा जारी किया गया।
नगर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी प्रतीक सिंह ने राजनीति की शुरुआत 2009 में एनएसयूआई के साधारण सदस्य के रूप में की एक वर्ष काम करने के बाद महाविद्यालय एनएसयूआई का उपाध्यक्ष बनाया गया वही संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए 2010 में संगठन का लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया लॉक अध्यक्ष में 2 वर्ष काम करने के बाद अविभाजित सरगुजा का जिला महासचिव बनाया गया। इस पद पर भी 2 वर्षों तक प्रतीक ने कार्य किया। 2013 में में संगठन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के रूप में प्रतीक ने 2013 से 2019 तक कार्य किया। 2019 में एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इस पद पर प्रतीक ने मई 2021 तक कार्य किया। सन 2021 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में बड़ी जवाबदारी संगठन की ओर से मिली। एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद संगठन के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिये व दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण प्रतीक हमेशा संगठन के नजर में रहे जिस कारण उन्हें एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के रूप में बड़ी जवाबदारी दी। प्रतीक ने अपने नियुक्ति पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का आभार माना।
21 वर्ष के उम्र में बने थे पार्षद
प्रतीक एनएसयूआई से जहा राजनीति की शुरुआत की वही मात्र 21 वर्ष की उम्र में नगर पंचायत रामानुजगंज के पार्षद बने वही जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय शासकीय लरंगसाय स्नाकोार महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दी बधाई
प्रतीक के से के राष्ट्रीय सचिव बनने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने मोबाइल पर प्रतीक को बधाई दी वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर प्रतीक को एनएसयूआई का राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई दी।
14 वर्षों तक संगठन के लिए निष्ठा से किया काम
प्रतीक 14 वर्षों तक एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर कार्य किया इस दौरान प्रतीक ने कई बड़े छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया यहां तक की प्रतीक के नेतृत्व में महाविद्यालय में एनएसयूआई ने छात्र संघ के चुनाव में जीत भी दर्ज की थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@गरज-चमक के साथ बारिश के आसार,तेज हवाओं की चेतावनी

Share 27 से 30 अप्रैल के बीच बदलेगा मौसम…बिजली गिरने का खतरा,तापमान में गिरावट के …

Leave a Reply