Breaking News

नई दिल्ली,@बीजेपी ने किया घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान

Share


नई दिल्ली,30 मार्च 2024 (ए)।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान कर दिया है। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी के अध्यक्ष हैं जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए। कमेटी में चार राज्यों के सीएम भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं। 27 सदस्यों में राजस्थान से वसुंधराराजे, उत्तर प्रदेश से स्मृति इरानी, केशव प्रसाद मौर्य, तारिक मंसूर और राधामोहन दास अग्रवाल, बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी, कर्नाटक से रजीव चंद्रशेखर, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, हरियाणा से ओपी धनखड़, दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा और केरल से अनिल अंटोनी को सदस्य बनाया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply