Breaking News

नई दिल्ली@जेल में पहले से ही बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं

Share


नई दिल्ली,30 मार्च 2024 (ए)।
आम आदमी पार्टी को आज करारा झटका लगा है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। सत्येंद्र जैन के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर से ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है, साथ ही इस मामले में सतेंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का भी आरोप है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply