Breaking News

नई दिल्ली@करोड़ों की मालकिन भाजपा प्रत्याशी के पास नहीं है खुद की कार

Share


नई दिल्ली,29 मार्च 2024 (ए)।
चुनाव के समय नेताओं की ओर से दिए गए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति का खुलासा होता है। नागौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने अपना नामांकन दाखिल किया है । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी नामांकन सभा में शामिल हुए। ज्योति मिर्धा की ओर से दिए गए चुनावी शपथ पत्र से पता चला है कि वे 126 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने एक रिवॉल्वर भी ले रखा है लेकिन उनके पास कोई वाहन नहीं है। नागौर सीट से भरे गए नामांकन पत्र में ज्योति मिर्धा द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरे में इस बात का खुलासा हुआ है।


चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 4.23 करोड़ की चल संपत्ति है जबकि 54.86 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। 1.61 करोड़ रुपए की कीमत के 2.7 किलो के गोल्ड आभूषण भी हैं। ज्योति के तीन बैंक खातों में 57.95 लाख रुपए जमा हैं जबकि 1.70 लाख रुपए नकद हैं। ज्योति मिर्धा के पास चल संपत्ति उनके पति से कम है। ज्योति के पास 4.23 करोड़ रुपए और उनके पति के पास 31.84 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति में ज्योति अपने पति से आगे है।
ज्योति के पास 54.86 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है जबकि उनके पति के पास 35.50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। ज्योति ने अपने पति से 19.84 करोड़ रुपए का कर्ज भी ले रखा है जबकि उनके पति पर 16.59 करोड़ रुपए का कर्जा है। शपथ पत्र के मुताबिक ज्योति के पास कोई गाड़ी नहीं है। ज्योति मिर्धा के पास जोधपुर में 10 बीघा जमीन में से 50 फीसदी हिस्सा है। जयपुर के सिरसी रोड पर स्थित 7 बीघा 3 बिस्वा जमीन में से भी आधा हिस्सा ज्योति का है। गुरुग्राम के रायसीना गांव में 2 एकड़ कृषि भूमि है जबकि कनक वृंदावन में 2 प्लॉट, नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में प्लॉट, गुरुग्राम में एक और नागौर शहर में 4 प्लॉट हैं। मुंबई के इंडिया बुल्स स्काई फॉरैस्ट में भी दो फ्लैट ज्योति के नाम हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply