Breaking News

रायपुर,@खराबी कांग्रेस पार्टी में है ईव्हीएम में नहीं

Share


रायपुर,28 मार्च 2024 (ए)।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बैलेट पेपर से चुनाव लड़वाने की मांग पर मंत्री टंकराम वर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है। जब वे चुनाव जीते थे तब भी ईवीएम था। ईवीएम पर दोष देना उचित नहीं वे अपनी कमियों को समझें। इसके साथ ही नितीन नबीन को प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस के बलि का बकरा बनाए जाने के बयान पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पहले ओम माथुर प्रभारी थे, उनके नेतृत्व में भाजपा को बहुमत मिला। बलि का बकरा बनाने वाली कोई बात ही नहीं है। नितिन नबीन को प्रमोट किया गया है. उनके नेतृत्व में हम 11 की 11 सीटे जीतेंगे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बैलेट पेपर से चुनाव लड़वाने की मांग पर मंत्री टंकराम वर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है। जमाना कहां से कहां पहुंच गया, देश दुनिया की खबरों को हम मोबाइल पर देख रहे हैं। खराबी ईवीएम में नहीं, उनकी पार्टी में है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply