Breaking News

सूरजपुर,@रेंड़ नदी के एनीकट में डूबने से छात्र की मौत,

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,27 मार्च 2024 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र की रेण नदी के एनीकट में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र परीक्षा देने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान दोस्त को डूबता देख वह उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं आ पाया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सूरजपुर निवासी ओम साहू 17 वर्ष स्वामी आत्मानंद स्कूल में परीक्षा देने सुबह घर से निकला था। उसकी परीक्षा 12.30 बजे खत्म हुई, तो दोस्तों के साथ नयनपुर में रेण नदी के एनीकट में नहाने चला गया। वहां चारों नहाने के लिए नदी में उतरे। उनका एक दोस्त गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए ओम प्रकाश साहू गहरे पानी में चला गया। वह तैरना नहीं जानता था। इसलिए वह दोस्त के पास नहीं पहुंच सका और दूसरी दिशा में चला गया। ओम के दोस्तों ने शोर मचाया तो पास में नहा रहे लोगों ने डूब रहे एक दोस्त को बचा लिया, लेकिन ओम साहू को बाहर नहीं निकाल सके। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद छात्र के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। उसके पिता विजय साहू पान दुकान चलाते हैं।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply