Breaking News

सूरजपुर@संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत आचार संहिता लगते ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही जारी

Share


सूरजपुर,18 मार्च 2024 (घटती-घटना)। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला मुख्यालय में संपçा विरूपण के तहत कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संपçा विरूपण के तहत जनपद सूरजपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों, जनपद ओडगी, नगर पंचायत जरही में बनाई गई टीम के द्वारा विभिन्न क्षेत्र से संपçा विरूपण के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडा बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही 24 घंटे में शासकीय संपçा से, 48 घंटे में सार्वजनिक स्थलों से एवं 72 घंटे में निजी क्षेत्र से झंडा, बैनर, फ्लेक्स एवं वॉल पेंटिंग हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित कर ली जाएगी। संपçा विरूपण के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।


Share

Check Also

शंकरगढ़@खबर से नाराज दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोका, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Share बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र का मामला, शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग पत्रकार सुरक्षा …

Leave a Reply