प्रतापपुर 12 मार्च 2024 (घटती-घटना)। कृषक उन्नति योजना 2023 आदान सहायता राशि वितरण एवं किसान मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते छाीसगढ़ शासन कृषि विकास कल्याण संघ एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रतापपुर के मंगल भवन में धान बोनस वितरण का प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन बटन दबाकर किया गया जिसमें स्थानीय विधायक सम्मिलित हुई एवं अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह काम यथार्थ में करके दिखाती है जब से विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बने हैं तब से आम जनता को लगातार कुछ ना कुछ लाभ मिलते जा रहा है चाहे गैस सिलेंडर हो , मातृ वंदन योजना हो, धान बोनस , पांच सौ पचपन रुपए प्रति सैकड़ा तेंदूपाा का हो। उन्होंने आगे कहा कि आप जनता जनार्दन व देवतुल्य कार्यकर्ताओं के वजह से ही यह शुभ अवसर देखने को मिला है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लाल संतोष सिंह, एसडीएम ललिता भगत,अजीत शरण सिंह, अक्षय तिवारी, अवधेश पांडे, शरद चंद्र द्विवेदी, विनोद जायसवाल, विक्रम नामदेव, अवधेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, थाउला राम, विजेंद्र कश्यप, लक्ष्मी गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, गुलाब मोहन तिवारी, शिव शंकर यादव, एच आर पात्रे , सचिन तायल, विकास तिवारी, चंद्रिका यादव, शहादत हुसैन, वेद प्रकाश गुप्ता, अभिषेक सिंह, मनहरण लाल बंजारे,अशोक जायसवाल, आभा शुक्ला, गोपाल शरण सिंह, अभिषेक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र यादव किसान एवं सरकारी कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur