सूरजपुर,11 मार्च 2024 (घटती-घटना)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार, 11 मार्च 2024 को पुलिस लाईन सूरजपुर में महिला जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिलाओं-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा के प्रावधानों,साइबर अपराध, महिलाओं को प्राप्त मूलभूत अधिकार सहित कई अहम जानकारियों से अवगत कराने, विभिन्न प्रकार के खेलकूद एक्टिविटी कराने के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में रक्षित केन्द्र में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं-बालिकाएं मौजूद रहे। इस दौरान एएसपी श्री महतो ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला दिवस व अभिव्यक्ति कार्यक्रम के उद्धेश्य से महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया और उन्हें सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिक से अधिक अभिव्यक्ति ऐप का इस्तेमाल करने तथा आस-पड़ोस की महिला-बालिकाओं को अभिव्यक्ति की जानकारी देते हुए एप डाउनलोड करा उन्हें जागरूक करने कहा तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस के अभियानों के बारे में बताया।
महिलाओं ने किया शानदार खेलकूद एक्टिविटी
महिला दिवस के समापन अवसर पर महिलाओं-बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ग्लास-बॉल गेम, स्वीट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। ग्लास-बाल प्रतियोगिता में प्रथम कुसुमकांता लकड़ा, द्वितीय अनिता राजवाड़े, स्वीट दौड में प्रथम गीता सिंह व रोहिणी, कुसी दौड़ में प्रथम झमिता वरकरे, द्वितीय अलका टोप्पो, जलेबी दौड़ में प्रथम युवराज व महक रहे। खेलकूद के इस आयोजन में एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, उप संचालक समाज कल्याण बी तिर्की, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे ने भी इन प्रतियोगिता में भाग लिया। महिलाओं-बालिकाओं ने पुलिस लाईन से सुभाष चौक तक बाईक रैली निकाल प्रेरणादायक संदेशों के साथ महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभाया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, निरीक्षक सरोज टोप्पो, काफी संख्या में महिलाएं-बालिकाएं व पुलिस लाईन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur