Breaking News

जम्मू@पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Share


जम्मू,10 मार्च, 2024(ए)।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने रविवार को सात आईईडी बरामद किए। इससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। पुलिस ने बताया, राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान के दौरान जिले के सुरनकोट तहसील के दारा सांगला इलाके से आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके से सभी आईईडी को सुरक्षित हटा दिया है। आईईडी एक मंदिर के नजदीक पाए गए थे। इन विस्फोटक उपकरणों की समय पर बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई, क्योंकि मंदिर में स्थानीय लोगों की भीड़ होती है। अधिकारियों कहना है कि कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस ठिकाने का इस्तेमाल दो दशक पहले क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों द्वारा किया गया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply