Breaking News

प्रतापपुर,@महाशिवरात्रि के अवसर पर जलेश्वर महादेव शिव मंदिर शिवपुर में किया गया भंडारा

Share


प्रतापपुर,09 मार्च 2024 (घटती-घटना)। महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक जलेश्वर महादेव शिव मंदिर शिवपुर में जलाभिषेक के लिए आए हुए भक्तों को बजरंग दल प्रतापपुर इकाई द्वारा भंडारा लगाकर खीर का प्रसाद वितरित किया गया प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्तें पंडाल में जाकर , इस मेक कार्य में लगे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
नगर से लगे ऐतिहासिक स्वयंभू अर्धनारीश्वर जलेश्वर महादेव के मंदिर शिवपुर में प्रतिवर्ष विशाल मेला लगता है दूर-दूर से लाखों वक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए यहां आते हैं इस अवसर पर बजरंग दल प्रतापपुर इकाई द्वारा भक्तों के लिए भंडारा लगाकर खीर का प्रसाद वितरित किया गया इस दौरान बाबा जलेश्वर नाथ का पूजा अर्चना करने के उपरांत प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्तें मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश तायल विनोद जायसवाल के साथ पंडाल में जाकर , इस नेक कार्य में लगे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। भंडारा के आयोजन में सोनू शर्मा, शिवम गोयल,विक्रम नामदेव, अनुराग पटेल, बजरंग गोयल,अंकुश गुप्ता, अभिषेक कुशवाहा, सुजल श्रीवास्तव, सिम्पू यादव, दीपक जायसवाल, राजवर्धन,पुंजन सिंह, आकाश मिाल(बाबू),अनुराग दुबे, सचिन तायल का एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा ।


Share

Check Also

शंकरगढ़@खबर से नाराज दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोका, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Share बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र का मामला, शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग पत्रकार सुरक्षा …

Leave a Reply