Breaking News

रायपुर,@चुन्नीलाल साहू-चौलेश्वर ने थामा भाजपा का दामन

Share


रायपुर,09 मार्च 2024(ए)।
कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के पहले लगातार झटके मिल रहे हैं। एक तरफ बगावत का शोर गूंज रहा है, तो दूसरी तरफ एक के बाद एक कांग्रेस पार्टी से इस्तीफों का दौर शुरू हो रहा है। इधर दूसरी तरफ भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा के बाद बिलासपुर संभाग के दो कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्रकार ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। इन दोनों नेताओं के साथ ही कुछ कांग्रेस के अन्य नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने बीजेपी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply