बीजापुर/रायपुर,09 मार्च 2024(ए)। बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंताकोंटा गांव स्थित शासकीय आवासीय विद्यालय (पोटा केबिन) में घटित अग्निकांड में 4 वर्षीय बालिका की मौत की घटना को को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है जिसमें श्रीमती देवती कर्मा विक्रम मंडावी,विमलचंद सुराना, शंकर कुडियाम, लालू राठौरशामिल है।
जांच समिति के सदस्यों से आग्रह है कि, वे अविलंब घटना स्थल का दौरा कर पीडि़त परिवार, छात्राओं विद्यालय प्रशासन तथा ग्रामवासियों से भेंट / चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur