Breaking News

बेंगलुरु@खुलेआम टहलता दिखा रामेश्वरम ब्लास्ट का संदिग्ध

Share


बेंगलुरु,09 मार्च 2024(ए)।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में संदिग्ध के दो वीडियो और तस्वीरें जारी कीं। एजेंसी ने आम लोगों से संदिग्ध की पहचान करने में सहयोग करने की अपील की है।एनआईए द्वारा जारीकी गई 49 सेकंड के वीडियो में संदिग्ध एक सरकारी बस में चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह बस की बीच वाली सीट से उठकर पिछले हिस्से की ओर बढ़ रहा है और दूसरी सीट पर बैठ रहा है। एनआईए द्वारा जारी किए गए नौ सेकंड के एक और वीडियो में संदिग्ध, जिसकी पहचान नहीं की गई है, वह बेंगलुरु में एक बस स्टॉप पर टहलता हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए एनआईए ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लोगों से संदिग्ध की पहचान करने का आग्रह किया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply