पुलिसकर्मी पर सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात से मारने का आरोप
नई दिल्ली,08 मार्च 2024 (ए)। दिल्ली के इंद्रलोक से एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां सड़क पर जुमे की नमाज चल रही थी। इस बीच एक पुलिसकर्मी अभद्रता करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मी नामाज पढ़ रहे युवकों को लात मारता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोग वीडियो बनाते रहे. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया।
इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ मनोज मीणा का कहना है कि गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कुछ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को ङ्ग पर शेयर कर दिल्ली पुलिस पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur