कोलकाता,07 मार्च 2024 (ए)। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। अभिजीत गंगोपाध्याय ने 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही स्पष्ट कर दिया था कि वे 7 मार्च को भाजपा में शामिल हो रहे हैं।भाजपा में शामिल होने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि आज (भाजपा में) शामिल होना अच्छा है. जिस तरह से उन्होंने मेरा स्वागत किया है वह अभिभूत करने वाला है। हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है.।संदेशखाली पर उन्होंने कहा कि यह बहुत बुरी घटना है.। राज्य के नेता वहां गए थे. उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है.। इसके बावजूद वे पहुंचे और वहां की महिलाओं के साथ खड़े हुए हैं, और बीजेपी सन्देशखाली में उत्पीडि़तों का मुद्दा उठा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur