Breaking News

सुरजपुर@अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन खेल का आयोजन

Share


सुरजपुर,06 मार्च 2024 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 05 से 07 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन खेल का आयोजन बैडमिंटन हॉल सूरजपुर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिवानी जायसवाल डिप्टी कलेक्टर एवं श्री राम श्रृंगार यादव डी.एस.पी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन सीमांचल त्रिपाठी तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती आरती पाण्डेय खेल अधिकारी सूरजपुर ने किया। जिला स्तरीय महिला खेल के सफलतापूर्वक आयोजन में शरदेन्दु कुमार शुक्ला सहा. जिला क्रीडा अधिकारी, राजनाथ गुप्ता, श्रीमती शोभना रंजित, सेलिना मिंज, समीरा केरकेट्टा, अनमोल तिग्गा, श्रीमती सुनैना जायसवाल, बालेन्द्र साहू, भास्कर यादव, रामसुभाष राजवाडे, सहदेव राम रवि, राजलाल प्रजापति, प्रभाशंकर प्रसाद, संगीता राजवाड़े, कजामनी, पंकज डोंगरे, महेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका आदि का विशेष सहयोग रहा।


Share

Check Also

शंकरगढ़@खबर से नाराज दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोका, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Share बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र का मामला, शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग पत्रकार सुरक्षा …

Leave a Reply