नई दिल्ली ,06 मार्च 2024(ए)। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर एक अपराधी और बलात्कारी शाहजहां शेख को संरक्षण देने और उसकी हिरासत सीबीआई को देने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाने पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय का हालिया आदेश पढ़कर सुनाया जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की सरकार आरोपी शाहजहां शेख का बचाव कर रही है। उनके साथ पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शाजिया इल्मी और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने भी ममता बनर्जी सरकार द्वारा पीçड़त महिलाओं के प्रति इस दुर्व्यवहार को शर्मनाक करार दिया। पुरी ने कहा कि 2013 से तृणमूल कांग्रेस के साथ आया शाहजहां शेख इस इलाके का बाहुबली है। शाहजहां शेख लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करता था, महिलाओं के साथ यौन शोषण करता था और इलाके में गुंडाराज फैला रखा है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय की टीम 5 जनवरी को एक मनी लॉन्डि्रंग के मामले में जांच करने वहां गई थी। शाहजहां शेख का अत्याचार पूरे देश के सामने के बाद भी पश्चिम बंगाल पुलिस 55 दिन तक तो इस बलात्कारी को गिरफ्तार ही नहीं कर रही थी और जब पीडि़त महिलाओं ने खुलकर इसका विरोध कर शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग की तब ये मामला आगे बढ़ा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur