Breaking News

नई दिल्ली@कांग्र्रेस के तीन पूर्व विधायक बीजेपी में हुए शामिल

Share


नई दिल्ली,05 मार्च 2024 (ए)।
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को एक के बाद एक झटके दे रही है। ये झटके राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लग रहे हैं। महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा प्रवेश करने के बाद अब गुजरात कांगे्रस को बड़ा झटका लगा है।भारत जोड़ो यात्रा के गुजरा पहुंचने से तीन दिन पहले बीजेपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंबरीश डेर समेत तीन पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया है। अर्जुन मोढवाडिया, मुलु भाई कंदोरिया और डेर आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दोनों ने कल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार का रुख अपनाया था। इससे ये नेता खफा थे। मोढवाडिया ने इस्तीफा देते हुए इस फैसले की आलोचना की थी। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री नाराण राठवा के बेटे अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उपचुनाव में मोढ़ीगामडिय़ा को टिकट दिया जाएगा। वह दो बार विधायक रहे। जनवरी में भी कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सी जे चावड़ा ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply