Breaking News

छतरपुर@बागेश्वर बाबा अफ्र ीकन डांस करते नजर आए

Share


मंच पर कलाकारों के साथ जमकर किया नृत्य


छतरपुर,04 मार्च 2024 (ए)।
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे गुजरात से आए कलाकारों के साथ अफ्रीकन शैली में नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। बागेश्वर बाबा मंच पर कलाकारों के साथ जमकर थिरकते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में इन दिनों बुंदेलखंड महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान गुजरात से आए कलाकारों ने अफ्रीकन शैली में राधे राधे गीत की धुन पर नृत्य किया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच पर कलाकारों के साथ जमकर नृत्य करते नजर आए।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के डांस के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के बुंदेलखंड महाकुंभ में 8 मार्च को 151 निर्धन कन्याओं का विवाह किया जाएगा। जिन्हें बागेश्वर बाबा आशीर्वाद देंगे।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply