बीच बचाव करने पहुंची पुलिस की टीम पर पथराव
दुर्ग,03 मार्च 2024(ए)। जिले में फिर एक बार धर्मांतरण का मामला सामने आया है, यह ताजा मामला दुर्ग के रायपुर नाका का है, जहां धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रायपुर नाका स्थित चर्च के पास पहुंचे और वहां जमकर हंगामा हुआ। बजरंगियों का आरोप है कि चर्च में धर्मांतरण किया जा रहा था जब वो विरोध के लिए पुलिस को खबर कर पहुंचे तो उन पर पथराव किया गया। पत्थर और डंडे से मारपीट में लगभग डेढ़ दर्जन को चोट आई है।
शहर में रविवार को क्रिश्चियन समुदाय और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बीच जमकर मारपीट और झूमा झटकी हुई। मामले की सूचना मिलते ही 6-7 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बड़ी मुश्किल से माहौल का काबू में किया।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। यह देख विशेष समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने उनके ऊपर पत्थर मारना शुरू किया। इससे बजरंगी काफी उग्र हो गए। वो चर्च में घुस गए इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट और झूमा झटकी हुई।
वही बजरंग दल के संयोजक सौरभ चंद्राकर ने बताया कि आज सुबह साढ़े 12 बजे रायपुर नाका दुर्ग स्थित चर्च में धर्मांतरण सभा होने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलवा कर धर्मांतरण का विरोध जताया। इसी दौरान चर्च में मौजूद लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ लोग डंडा लेकर मारपीट करने लगे। पुलिस को भी अंदर घुसने नहीं दिया। डेढ़ दर्जन लोगों को चोट आई है। घायल सभी लोग पद्मनाभपुर थाना पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur