Breaking News

राजिम@ जानकी जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज साय पहुंचेंगे राजिम

Share


उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद
राजिम,03 मार्च 2024 (ए)। राजिम कुंभ कल्प मेला में 4 मार्च जानकी जयंती के अवसर पर आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन व सत्संग कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply