Breaking News

राजनांदगाॉंव@जो हमारे साथ नहीं, चुनाव में हम उनके साथ नहीं

Share


’राजनांदगाॉंव,03 मार्च 2024 (ए)।
जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू के समुचित उपचार और रिहाई की मांग को लेकर साधकों ने शहर में आम सभा और रैली का आयोजन किया। इस दौरान साधकों ने ‘जो हमारे साथ नहीं है। हम चुनाव में उनके साथ नहीं’ का नारा बुलंद किया। राजनांदगांव शहर के इमाम चौक पर महिला उत्थान मंडल की ओर से आम सभा का आयोजन किया गया।. इस दौरान उपस्थित साधक-साधिकाओं ने कहा कि आसाराम बापू पर लगाए गए इल्जाम झूठे हैं। उन्होंने कहा कि नाबालिग बताई गई लड़की बालिग थी, और कई ऐसे साक्ष्य है जो इस मामले में आसाराम बापू को फंसाने की ओर इशारा कर रहे हैं। आयोजन के दौरान तृप्ति वैष्णव ने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए.वहीं श्री योग वेदांत समिति के बाल संस्कार प्रभारी संजय साहू ने कहा कि बापू के साथ अन्याय हो रहा है.। इस उम्र में भी वे जेल की सलाखों के पीछे है, जबकि कई संगीन अपराधी पैरोल और बेल में बाहर घूम रहे हैं। आम सभा के पश्चात शहर में रैली निकालकर साधकों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के नाम से ज्ञापन सौंपकर आसाराम बापू के बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिहा करने की गुजारिश की है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply