Breaking News

कोरबा,@एनटीपीसी कोरबा के भू विस्थापितों ने मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग का निराकरण न होने पर लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने के दी चेतावनी

Share


कोरबा, 03 मार्च 2024 (घटती-घटना)। एनटीपीसी कोरबा के खिलाफ आम सूचना अनुसार नौकरी तथा अधिग्रहण के समय, बचे हुए जमीन की मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर दिनांक 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ग्राम चारपारा के 03 भूविस्थापित विनय कुमार कैवर्त, रामकृष्ण केवट, राकेश कुमार केवट अपने परिवार के सदस्यों के साथ तानसेन चौक कोरबा में बैठे हुए 316 दिन अर्थात 10 माह से अधिक हो रहे हैं । दिनांक 26.02.2024 को जिला प्रशासन द्वारा बैठक रखी गई जिसमें मांग को लेकर निराकरण के लिए त्रिपक्षीय बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष , अपर कलेक्टर कटघोरा की अध्यक्षता में एनटीपीसी कोरबा और भूविस्थापितो के बीच की गई , एनटीपीसी कोरबा द्वारा भूविस्थापितों को नौकरी न देने व बचे हुए जमीन के संबंध के गुमराह कर रहे हैं, जिसका जवाब भू विस्थापितों द्वारा जानकारी दस्तावेज के आधार पर दिया जा चुका है,फिर जमीन व दस्तावेज की जांच, पिछले 9 माह से जमीन और नौकरी देने संबंधित दस्तावेज की जांच चल रही है, निराकरण कब होगा पता नहीं है, आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाला है जिसमें आगे आचार संहिता लगेंगे ,जिससे आचार संहिता के नाम से निराकरण नहीं हो पायेगा। इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए भूविस्थापितो व उनके परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले मांग का निराकरण नहीं किए जाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा, जिसका जिम्मेदारी जिला प्रशासन व एनटीपीसी कोरबा की होगी एवं निराकरण न होने तक मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा ।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply