Breaking News

नई दिल्ली@मोदी की मंत्रियों को हिदायतःसोच-समझकर बोलें और डीप फेक से बचें

Share


नई दिल्ली,03 मार्च 2024 (ए)।
लोकसभा चुनाव को लेकर 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की।
भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की। सुषणा स्वराज भवन में आयोजित यह मैराथन बैठक सुबह 10 बजे रात 9.30 बजे तक चली। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रियों को साफ निर्देश दिया कि वो विवादित बयानबाजी से परहेज करें। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी बोलें तो सोच समझकर ही बोलें। पीएम मोदी ने कैबिनेट के सदस्यों से डीप फेक से सावधान रहने का भी सुझाव दिया। प्रधानमंत्री मंत्रियों से कहा कि अगर बोलना ही है तो सरकार की योजनाओं पर बोलें और विवादित बयानों से बचें।
लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।. नरेंद्र मोदी को तीसरी बार यूपी की वाराणसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।. जबकि राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधी नगर सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 7 नाम ऐसे भी हैं जो वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश की गुना सीट से टिकट दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुजरात की पोरबंदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। भूपेंद्र यादव को राजस्थान की अलवर सीट पर उतारा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की है। उनमें 195 से 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 155 सीटें जीती थीं. इस बार पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए 370 पार और एनडीए के लिए 400 पार सीटों का लक्ष्य रखा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply