Breaking News

रायपुर@सीएम विष्णुदेव साय का नाम देश के प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में दर्ज

Share


रायपुर,29 फरवरी 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री साय बतौर सीएम बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने लगे हैं। सीएम विष्णुदेव का देश के प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में नाम दर्ज है। विष्णुदेव साय दिसंबर 2023 में ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महज दो महीने के कार्यकाल में ही वे लोकप्रिय होने लगे हैं। सौ प्रभावशाली लोगों में उनका नंबर 77 वां है।
मीडिया समूह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर काबिज हैं। माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बना ली है।मुख्यमंत्री साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का, बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें देश के प्रभावशाली लोगों की सूची में काफी ऊपर जगह मिली है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply