Breaking News

सूरजपुर @सर्व समाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल में पहुंचे सरगुजा संभागायुक्त

Share


नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की कामना की
सूरजपुर 29 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। विकासखंड प्रतापपुर, बंशीपुर के श्री राम मंदिर में सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा क्रमशः 27, 28 व 29 फरवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री गोविन्दराम चुरेन्द्र भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्व समाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम सभी समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है। यह बहुत अच्छी बात है कि सामूहिक विवाह को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि पहले से चली आ रही अच्छी परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ, नई परंपराओं को अपने से ही समाज तेजी से आगे बढ़ता है। इस अवसर पर उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।


Share

Check Also

शंकरगढ़@खबर से नाराज दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोका, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Share बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र का मामला, शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग पत्रकार सुरक्षा …

Leave a Reply