Breaking News

रायपुर@मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी पंचतत्व में विलीन

Share

रायपुर,28 फरवरी 2024 (ए)। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी का मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी मां के पार्थिव देह को कंधा दिया। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। दरअसल, अंतिम यात्रा मंत्री के निज आवास मौलश्री विहार से निकाली गई। जहां से महावीर गौशाला और रामसागर पारा भी ले जाया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल विश्वभूषण, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री विधायक और सांसदों ने घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बता दें कि, पिस्ता देवी ने 27 फरवरी को 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। पिस्ता देवी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक और समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply