राजीव के नाम पर ही बने सरकारी अस्पताल में ली अंतिम सांस
चेन्नई,28 फरवरी 2024 (ए)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी संथन उर्फ सुथेन थिराजा की मौत हो गई। उसने बुधवार को चेन्नई के ‘राजीव गांधी सरकारी अस्पताल’ में अंतिम सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सुबह 7:50 बजे संथन ने अंतिम सांस ली। वो लिवर फेलियर के साथ क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस से पीडि़त था। सूत्रों के मुताबिक, उसे 27 जनवरी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
सीपीआर से सांसें
लौट आईं, लेकिन
राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के डीन ई थेरानिराजन ने कहा, संथन को बुधवार सुबह करीब 4 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ, लेकिन सीपीआर प्रक्रिया के बाद उसकी सांसें फिर से लौट आई थी और उसे ऑक्सीजन दिया गया और वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। हालांकि, संथन पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ और आज सुबह 7.50 बजे उसकी मौत हो गई।
श्रीलंका भेजा जायेगा शव
उन्होंने कहा, ‘पोस्टमार्टम कराया जाएगा शव को श्रीलंका भेजने के लिए कानूनी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संथन को गंभीर हालत में राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संथन (55) को तिरुचि के महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल से यहां रेफर किया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur