‘
नई दिल्ली, 27 फरवरी 2024 (ए)। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक थे। उन्होंने अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया। उनके गानों की गूंज विदेशों तक सुनाई देती थी, लेकिन साल 2022 में सिंगर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फैंस उन्हें आज तक नहीं भूल पाए हैं। लेकिन इस बीच चौंकाने वाली खबर आ रही है कि सिंगर के माता-पिता जल्द ही मां बनने वाले हैं और वे अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।
जी हां,आपने बिल्कुल सही सुना। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। सिंगर की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। मूसेवाला पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। आईव्हीएफ की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी।
इस खबर को सुनने के बाद जहां कई लोग हैरान हैं, तो सिंगर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फिर से पुनर्जन्म होने वाला है। इस बात की जानकारी सिद्धू के चाचा चमकौर सिंह ने दी है। हालाकिं, सिंगर के पेरेंट्स ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा था। परिवार अब तक अपने घर के चिराग की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाया है। ऐसे में सिंगर के पेरेंट्स के फिर से मम्मी-पापा बनने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।
सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो उनका जन्म 17 जून 1993 में हुआ था। सिंगर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, लेकिन लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते थे। कम उम्र में उन्होंने अपनी तगड़ी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए थे, लेकिन उन्हें गैंगस्टर रैप सॉन्ग के लिए जाना जाता थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur