पटना,22 फरवरी 2024 (ए)। बिहार में ए आई एम आई एम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरूल ईमान ने संकेत दिया है कि पूर्व राजद सांसद की पत्नी हिना शहाब अगर मांग करें तो, उन्हें लोकसभा चुनाव में सिवान से पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। गुरुवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले उधर से टिकट के लिए पहल तो हो। उन्होंने कहा कि कभी राजद की सरकार मो. शहा बुद्दीन की मदद से बनी थी। लेकिन, निधन के बाद राजद के किसी नेता ने उनकी कब्र पर जाना भी उचित नहीं समझा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur